आर्टिगा का नया अवतार

आर्टिगा का नया अवतार

मारुति सुजुकी ने 2013 में जब अर्टिगा को उतारा था तो लोगों को कम कीमत में एक ऐसी गाड़ी देने की कोशिश की थी जिसमें 7 लोग एक साथ सफर कर सकें। बिक्री के लिहाज से इस गाड़ी को हिट कहा जा सकता है क्योंकि बिक्री के मामले में अगर किसी एमयूवी ने टोयोटा की इनोवा को टक्कर दी तो वो अर्टिगा ही थी। हालांकि यह एक फैमिली वीकल के तौर पर खुद को साबित नहीं कर पाई। अब मारुति ने जब नई अर्टिगा उतारी है तो उसमें वो सभी कमियां दूर करने की कोशिश की गई है जो इसको फैमिली कार बनने से रोक रही थीं। यह एक प्रीमियम लुक वाली गाड़ी है। फ्रंट में क्रोम का जमकर इस्तेमाल किया गया है जो आजकल प्रीमियमनेस का एक पैमाना सा बन चुका है। अच्छी बात यह है कि साइड और बैक प्रोफाइल पर भी जमकर मेहनत की गई है। खासकर ब्लैक सी-पिलर इसे एक अलग करैक्टर देने का काम करता है।