2026 में आने वाले केंद्रीय बजट पर देशभर के किसानों की उम्मीद जुड़ी है । इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि‘ की राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है। साथ ही, खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी को और आसान बनाया जा सकता है। सरकार का ध्यान ‘एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड‘ के ऊपर रहने वाला है , जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोल्ड स्टोरेज और गोदाम बनाए जा सकेंगे । छोटे किसानों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण की नई योजनाओं का ऐलान भी संभव है। अबकी बजट किसानो के लिए अच्छा साबित होने वाला है।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मिलेंगे नए तोहफे
