किसान खेती से अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें इसके लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन 2025-26 में ग्राम पंचायत स्तर पर किसान पाठशालाओं का आयोजन करने जा रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि वे रबी सत्र 2025-26 के लिए आयोजित की जाने वाली किसान पाठशालाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार को अपनाकर मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए कम लागत में अधिक लाभ कमायें।
किसान पाठशालाओं का आयोजन
