खेती किसानी को आसान बनाने के लिए बाजार में आए नए-नए उपकरणों से किसानों का जीवन बदल रहा है. इन्हीं आधुनिक तकनीकों में से एक मशीन इन दिनों बाजार में खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह मशीन न केवल खेत की जुताई करती है, बल्कि मिट्टी चढ़ाने, जमीन को समतल करने और सब्ज़ी के खेतों में हल्के काम से लेकर धान, गेहूं और मक्का की खेती तक में उपयोगी साबित हो रही है। हम बात कर रहे हैं पावर वीडर मशीन की जिसे लोग मिनी ट्रैक्टर के नाम से भी जानते हैं। इस मशीन की सबसे खास बात यह है कि किसान रात में भी आराम से खेत की जुताई कर सकते हैं, क्योंकि इसमें तेज रोशनी वाली लाइट लगी है। मशीन की कीमत करीब 45,000 रुपये है। सरकार किसानों को इस पर 30,000 रुपये तक का अनुदान यानी सब्सिडी दे रही है।
पॉवर वीडर से कमाल की खेती
