फोर्ड फीगो को नया लुक

फोर्ड फीगो को नया लुक

Ford ने देश में लंबे समय से कोई नई गाड़ी लॉन्च नहीं की है, लेकिन अपनी मौजूदा गाड़ियों को कंपनी लगातार मिडलाइफ अपडेट देती रही है। इकोस्पोर्ट्स, एस्पायर और एंडेवर के बाद अब हैचबैक Figo को नए अवतार में पेश किया गया है। जिस तरह के बदलाव आपने कुछ दिन पहले आई नई एस्पायर में देखे थे, कुछ उसी तर्ज पर फिगो को भी अपडेट दिए गए हैं। ग्रिल, बंपर को नई डिजाइन दी गई है। फॉग लैंप का प्रोफाइल भी एस्पायर जैसा दिखता है। सिल्वर अलॉय और क्रोम के इस्तेमाल से टाइटैनियम वेरियंट को प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है, लेकिन असली नयापन दिखता है नए ब्लू वैरियंट में। ब्लैक ग्रिल, ब्लैक अलॉय और ड्यूल टोन रूफ इसे एक स्पोर्टी कार वाला लुक देते हैं। फॉग लैंप के अलावा इंटीरियर में भी ब्लू इंसर्ट दिए गए हैं। फिगो का यह वेरियंट ज्यादा फ्रेश और अलग दिखता है।