बिहार कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक किया

बिहार कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक किया

बिहार कृषि विभाग की ओर से इस महीने किन फसलों में क्या करना है, उसकी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि किसान दिसंबर के महीने में अपने खेतों में क्या करें-

रबी फसलों की सिंचाई: दिसंबर माह में रबी फसलों (गेहूं, चना, सरसों, मटर) की देखभाल, सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण मुख्य कार्य हैं।  

सब्जी और बागवानी कार्य: दिसंबर के महीने में किसान टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक, मेथी, मूली, गाजर, चुकंदर, मटर, शलगम, मिर्च, खीरा, करेला की खेती करें।  

कटी हुई धान को भंडारित करें:  कई राज्यों में अभी भी धान की कटाई जारी है। ऐसे में दिसंबर इस महीने धान की कटनी पूरी करें। साथ ही कटनी के बाद धान को सुखाकर भंडारित करें।

आलू पर चढ़ाएं मिट्टी: दिसंबर के महीने में किसान आलू की फसलों पर हल्की मिट्टी चढ़ाएं और सिंचाई का ध्यान रखें क्योंकि कई राज्यों में अब दिसंबर के अंत तक आलू की फसल में पाला लगने का भी खतरा बढ़ जाता है।