भारतबेंज़ की 19.5 टन की नई हेवी-ड्यूटी बस

भारतबेंज़ की 19.5 टन की नई हेवी-ड्यूटी बस

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स , डेमलर ट्रक एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी, ने  बीबी1924 – एक उन्नत हेवी-ड्यूटी बस की शुरूआत की है। यह भारत में तेज़ी से बढ़ते अंतर-शहरी यात्री परिवहन को एक नया रूप देने के लिए तत्पर है। बीबी1924, जिसका सकल वाहन भार 19,500 किलोग्राम (19.5 टन) है, भारत में अंतर-शहरी बस परिचालकों की विशेष ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जैसे कि उच्चतर पेलोड क्षमता, कम परिचालन लागत और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा, ताकि देश में यात्रा की बढ़ती मांग का उचित लाभ उठाया जा सके।  बीबी1924 भारतबेंज़ के भारत भर में मौजूद 398 अधिकृत टचपॉइंट्स वाले व्यापक नेटवर्क 

पर उपलब्ध होगा, जिससे इन्हें प्राप्त करना आसान और पूरे भारत में वितरण सुनिश्चित होगा। अधिग्रहण को सहज बनाने के लिएभारतबेंज़ ने एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व सहित 15 से अधिक बड़े बैंकों और एनबीएफसी के साथ साझेदारी की है