मशरूम की खेती से कमाएं लाखों का मुनाफा

मशरूम की खेती से कमाएं लाखों का मुनाफा

जनवरी के समय में मशरूम की खेती एक वरदान साबित हो सकती है। किसान अपनी मुख्य फसल के साथ-साथ  कमाई का अलग जरिया बनाना चाहते हैं, तो उनके लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। इसे किसी भी बंद कमरे या छप्पर के नीचे उगाया जा सकता है। शहर में मटन मशरूम और ओयस्टर मशरूम की मांग सर्दियों में काफी बढ़ जाती है। केवल 15-20 दिनों के ट्रेनिंग और साधारण निवेश के साथ किसान इसकी शुरुआत  कर सकते हैं। सरकार इसके लिए कई जिलों में मुफ्त प्रशिक्षण और लोन की सुविधा भी दे रही है।