रेल टिकट बुकिंग में आधार वेरिफिकेशन जरूरी

रेल टिकट बुकिंग में आधार वेरिफिकेशन जरूरी

रेल मंत्रालय के अनुसार, अब रेलवे टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। IRCTC और रेलवे काउंटर दोनों पर टिकट बुकिंग के दौरान अब आधार वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब किसी भी व्यक्ति को टिकट बुक करने के लिए पहले अपना आधार लिंक और सत्यापन करवाना जरूरी होगा। इन नियमों के तहत जनरल रिजर्वेशन खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल आम यात्रियों को टिकट बुक करने की अनुमति होगी। इस अवधि में कोई भी एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य यह है कि सामान्य यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सके और एजेंटों के जरिए टिकट ब्लॉक करने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी नियम 1 अक्टूबर 2025 से पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं।