लेनेवो का फ्लेक्सेबल डिस्प्ले लैपटॉप

लेनेवो का फ्लेक्सेबल डिस्प्ले लैपटॉप

हाल ही में बार्सिलोना में दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस समाप्त हुआ। इस टेक शो में दुनिया भर की जानी मानी कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को लॉन्च किया। कई कंपनियो ने अपने कॉन्सेप्ट डिवाइसेस को भी शो-केस किया। दिग्गज कंपनी लेनोवो ने भी इस इवेंट में अपने कई प्रोडक्ट दिखाए। लेनोवो ने एम डब्ल्यू सी 2023 में अपना एक फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाला लैपटॉप दिखाया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खीचा। इस लैपटॉप की सबसे खास बात यह है कि इसका डिस्प्ले रोलेबल डिस्प्ले है। अगर अपने कॉन्सेप्ट लैपटॉप को लेनोवो मार्केट में उतारती है तो यह किसी जादू से कम नहीं होने वाला है। इसमें एक फिजिकल बटन दिया गया है जिसे टैप करते ही इसका डिस्प्ले लंबा हो जाएगा। इसमें दो डिस्प्ले दी गई हैं जो अंदर और बाहर की तरफ स्लाइड होती हैं। नॉर्मल कंडीशन में इसका स्क्रीन साइज 12.7 इंच का रहता है लेकिन इसे एक बटन से 15. 3 इंच तक लंबा किया जा सकता है।