हायर इंडिया का ग्रैविटी एआई सीरीज़ एयर कंडीशनर

हायर इंडिया का ग्रैविटी एआई सीरीज़ एयर कंडीशनर

करीब डेढ़ दशक से दुनिया का नंबर-एक का दावा करने वाली एप्लायंसेज़ ब्रांड हायर एप्लायंसेज़ इंडिया ने दिसंबर में अपने नवीनतम ग्रैविटी एआई सीरीज़ एयर कंडीशनर्स का लोकार्पण किया। ‘एआई फार एयर’ इवेंट के दौरान ग्रेटर नोएडा में लोकार्पित यह एयर कंडीशन अब तक की सबसे प्रीमियम और एआई-इंटीग्रेटेड एसी सीरीज़ है, जो भारत में इंटेलिजेंट कूलिंग का नया मानक स्थापित करती है। कंपनी के मुताबिक ‘एआई फार एयर’ तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है। इसमें बचत के लिए, आराम के लिए और सर्विस के लिए एआई का प्रयोग किया गया है। ये फीचर्स एयर कंडीशनिंग को भारतीय घरों के लिए और अधिक स्मार्ट, सुविधाजनक और किफायती बनाते हैं। ग्रैविटी एआई सीरीज़ में अगली पीढ़ी की कई सुविधाएँ शामिल हैंजैसे एआई क्लाईमेट कंट्रोल 2.0, जो उपयोगकर्ता की पसंद सीखकर निजी कूलिंग प्रदान करता है, और डायनमिक एनवायरमेंटल एडेप्शन जो इनडोर व आउटडोर स्थितियों के आधार पर रियल-टाइम में प्रदर्शन समायोजित करता है।