सैंमसंग का ओडिसी गेमिंग मॉनिटर

सैंमसंग का ओडिसी गेमिंग मॉनिटर

 सैमसंग ने भारत में उपभोक्ताओं के लिए 75,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर ओडिसी गेमिंग मॉनिटरकी लेटेस्ट रेंज लॉन्च की है। सैमसंग इंडिया में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंटरप्राइज बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट, पुनीत सेठी ने एक बयान में कहा है कि, मॉनिटर की नई रेंज न सिर्फ गेमिंग के शौकीनों की जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि अपने स्मार्ट एंटरटेनमेंट हब के जरिए बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव भी मुहैया कराती है। बेजोड़ रिफ्रेश रेट और स्क्रीन का स्लीक डिजाइन आधुनिक उपयोगकर्ता की प्राथमिक आवश्यकताएं हैं जो देरी और विलंबता पर स्पीड पसंद करते हैं। कंपनी ने कहा कि मॉनिटर को तेज रिफ्रेश रेट, बेहतर गेमिंग और देखने का अनुभव, बेहतर ऑडियो सिस्टम और उच्च पिक्सल डेंसिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है