केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख नए कनेक्शन को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार के साथ, पीएमयूवाई कनेक्शन की कुल संख्या बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगी। सरकार ने 676 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। उज्ज्वला योजना का पहला चरण इतना सफल रहा कि केंद्र सरकार ने इसका दूसरा चरण भी लॉन्च कर दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 में की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, जिससे वे धुएं से भरे चूल्हों से मुक्ति पा सकें और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। पहले चरण में 10 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत जारी किए गए। इस योजना में गरीब परिवारों को 550 रुपए में एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।
उज्ज्वला में 25 लाख नए कनेक्शन
