ओप्पो और गूगल का मोबाइल एआई

ओप्पो और गूगल का मोबाइल एआई

एक प्रमुख वैश्विक स्मार्ट डिवाइस ब्रांड ओप्पो ने गूगल के साथ मिलकर व्यक्तिगत और सुरक्षित मोबाइल एआई लोकार्पण किया जिसमें उन्नत एआई क्षमताओं, एआई मॉडल तैनाती और एआई गोपनीयता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके साथ, ओप्पो का लक्ष्य दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को अधिक सहज, सुरक्षित और व्यापक मोबाइल एआई अनुभव प्रदान करना है। अत्याधुनिक एआई सुविधाओं का पूरा सेट आगामी ओप्पो फाइन एक्स 9 सीरीज़ और ओप्पो  फ्लैगशिप डिवाइसों पर कलर ओएस 16 में पेश किया जाएगा।